Showing posts with label health tips. Show all posts
Showing posts with label health tips. Show all posts

ढीले और लटके हुए स्तनों को कम करने के लिए 5 Tips

tips for reduce loose breasts

 ढीले और लटके हुए स्तनों को टाइट और आकर्षक बनाने के लिए कुछ सरल टिप्स अपनाए जा सकते हैं। ये टिप्स आपके स्तनों को बेहतर आकार देने में सहायक हो सकते हैं:


1. व्यायाम करें
  • पुश-अप्स (Push-Ups): पुश-अप्स आपकी छाती और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं, जिससे स्तनों में कसाव आता है।
  • CHEST PRESS & FLY: एक विशेष कठोरता प्रदान करती है जो स्तनों के आकार को दृढ़ करती है।
  • प्लैंक (Plank): प्लैंक से साथ ही, पूरे शरीर के मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती हैं।
2. सही ब्रा पहनें
  • हमेशा अपनी सही साइज की ब्रा चुनें, जो आपके स्तनों को सही सपोर्ट दे सके। स्पोर्ट्स ब्रा पहनना भी अच्छा होता है, खासकर जब आप व्यायाम कर रही हों, क्योंकि यह अतिरिक्त सपोर्ट देता है।
3. मालिश करें
  • शारीरिक चिकित्सा: नियमित रूप से जैतून या नारियल तेल से मालिश करें। हल्के हाथों से गोलाकार दिशा में मसाज करने से स्तनों की त्वचा में कसाव आता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। 
4. संतुलित आहार लें।
  • स्वस्थ और संतुलित आहार लें जिसमें प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स भरपूर मात्रा में हों. हरी सब्जियाँ, फल, और मेवों का सेवन करने से त्वचा में निखार आता है और शरीर में आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। 

5. अच्छी मुद्रा (Posture) बनाए रखें
  • हमेशा अपनी पीठ सीधी रखें और कंधों को पीछे की ओर रखें। अच्छी मुद्रा से स्तनों को उचित सपोर्ट मिलता है, जिससे उनका शेप बेहतर होता है। लम्बे समय तक गलत मुद्रा में बैठने से स्तनों में ढीलापन आ सकता है।
अपनाये उपायों को आप धीरे-धीरे स्तनों में फर्क जरुर महसूस करेंगी। नियमितता से इन टिप्स का पालन करने से परिणाम और भी अच्छे होंगे।

स्वस्थ रहने के 15 तरीके, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर


  1. ब्‍लड शुगर लेवल को स्थिर करने और अगले भोजन में आपको अधिक खाने से बचाने के लिए मीड मील महत्वपूर्ण होता है। इसलिए आप भी इस समय के दौरान दही, बेरी पारफेट, अंकुरित मूंग, नारियल और नट्स आदि जरूर खाएं।
  2. घास पर नंगे पैर चलना/आउटडोर मील लेना। यह आपको अपने आस-पास से जुड़ने में मदद करता है और आप जो भोजन कर रहे हैं उसके बारे में अधिक ध्यान रखते हैं। साथ ही नंगे पैर चलने से आपको तनाव दूर करने और आंखों की रोशनी में सुधार करने के साथ-साथ सूजन कम करने में मदद मिलती है।
  3. गुड फैट वाले फल इंसुलिन स्पाइक्स को कम करने में मदद करते हैं और आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करें।
  4. हरी सब्जियों का जूस पीने से आपके फाइबर का सेवन बढ़ता है, इससे ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में पाया जाने वाला विटामिन K हेल्‍दी ब्‍लड वेसल्‍स को बनाए रखने, हार्ट की समस्याओं के जोखिम को कम करने और उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों के नुकसान को रोकने सहित कई स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा है।
  5. दाल, रोटी और चावल में शुद्ध घी को डाइट में शामिल करना आंत में चिकनाई का काम होता है और कब्ज से राहत मिलती है।
  6. घर का बना खाना बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि यह आपको भोजन के साथ संबंध बनाने की अनुमति देता है और एक ही बार में आपकी सभी 5 इंद्रियों का उपयोग करता है।
  7. हाथों से भोजन करने से आपका संबंध भोजन से जुड़ता है और सकारात्मक विचारों में वृद्धि होती है।
  8. प्राकृतिक चीनी के साथ रिफाइंड चीनी को बदलने से आपकी कमर के आस-पास का फैट कंट्रोल में रहता है और अन्य सूजन संबंधी बीमारियां जैसे पीसीओ, आईबीएस दूर रहती हैं।
  9. बिना किसी अपराध बोध के प्रत्येक भोजन का आनंद लें क्योंकि कैलोरी और भोजन के वजन के बारे में चिंता करने के लिए आम जीवन बहुत छोटा है।
  10. आपकी दैनिक नमक की खपत 1 ग्राम (या 1 चम्मच) से अधिक नहीं होनी चाहिए। अपना भोजन तैयार करते समय कम नमक डालें, सोया सॉस जैसे उच्च-सोडियम मसालों की मात्रा को सीमित करें जो आप अपने खाद्य पदार्थों में शामिल करते हैं और नमकीन स्नैक्स से बचें। अपनी डाइट में सोडियम की मात्रा कम करने से हाई ब्‍लड प्रेशर का खतरा कम हो जाता है।
  11. दिन में 8 गिलास पानी पीना याद रखें। आपका शरीर 80% पानी से बना है और पानी कब्‍ज को दूर करने और इम्‍यूनिटी और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
  12. हफ्ते में कम से कम 150 मिनट एक्‍सरसाइज या हफ्ते में कम से कम 5 दिन 30 मिनट एक्‍सरसाइज करने का प्रयास करें। चाहे वह टहलना हो, जॉगिंग करना हो, स्विमिंग हो या घर पर पिलाटे्स वर्कआउट करना हो, लक्ष्य शारीरिक रूप से एक्टिव रहना है।
  13. नींद और इम्‍यून सिस्‍टम के बीच एक मजबूत संबंध है। जब आप सो रहे होते हैं तो 7 से 9 घंटे की नींद आपके शरीर को हेल्‍दी और मजबूत बनाती है। अच्छी नींद आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।
  14. बार-बार और लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक धूप में रहने से बचें और जब आप बाहर हों तो सनस्क्रीन और लंबी बाजू के कपड़ों से खुद को सूरज की किरणों से बचाना सुनिश्चित करें।
  15. अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोना या अल्कोहल बेस सैनिटाइज़र का उपयोग करना इंफेक्‍शन के प्रसार को रोकने का एक सरल लेकिन प्रभावी तरीका है। 

जानिए इलायची खाने के फायदे, क्यों है सेहतमंद



इलायची एक सुगंधित मसाला है। इसका इस्‍तेमाल खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के साथ-साथ माउथ फ्रेशनर के रुप में भी किया जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि दिन में सिर्फ 1 इलायची खाने से आप कई तरह की स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से भी बच सकते हैं। य‍कीन नहीं आ रहा तो आइए इस आर्टिकल के माध्‍यम से दिन में 1 इलायची खाने के फायदों के बारे में जानें।

इलायची में आयरन, जिंक, राइबोफ्लेविन, सल्‍फर, विटामिन सी और नियासिन पाया जाता है। जो हर तरह से हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है। साथ ही साथ यह कई सारी बीमारियों से हमारे शरीर को लड़ने में मदद करता है। वैसे तो इलायची खाने के फायदों की एक लंबी चौड़ी लिस्‍ट मौजूद है लेकिन आज हम आपको इसके कुछ खास फायदों के बारे में जानकारी देगें।



केवल '1 इलायची' खाने के फायदे
  • जिनकी सांसों से दुर्गंध आती है वह लोग रोजाना सिर्फ एक इलायची खाकर अपनी सांसों की दुर्गंध को दूर कर सकते हैं। क्‍योंकि इसमें बहुत सारे एंटी-बैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो हमारे मुंह के अंदर मौजूद बैक्‍टीरिया को जड़ से खत्‍म कर देता है। इसलिए मुंह से आने वाली गंध, सांस की बदबू, मुंह के छाले, मसूडो मे दर्द या सूजन आदि मे बहुत अधिक लाभ देती है।
  • इलायची रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह शरीर से विषैले तत्‍वों को बाहर कर फ्री रेडिकल्‍स का मुकाबला करती है।
  • यह हमारी पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। पाचन तंत्र में मौजूद किसी भी प्रकार की समस्‍या को खत्‍म करता है। इलायची प्राकृतिक रूप से गैस को खत्म करती है। यह पाचन को बढ़ाने, पेट की सूजन को कम करने व दिल की जलन को खत्म करने का काम करती है। अगर आपको पाचन तंत्र से जुड़ी कोई भी समस्‍या है तो रोजाना एक इलायची का सेवन करें।
  • सर्दी के मौसम में बहुत सारे लोगों को सर्दी जुकाम और गले में खराश की शिकायत रहती है। अगर आप रात को खाना खाने के बाद सिर्फ एक इलायची अच्‍छे से चबाकर खाते हैं और ऊपर से गुनगुना पानी पीते हैं तो निश्चित रूप से आपकी यह समस्‍या दूर हो जाती है। इस उपाय को करने के बाद आपको किसी भी एलोपैथी दवा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • इलायची से कोलेस्‍ट्रॉल भी कम किया जा सकता है। अगर आप रोजाना ए‍क इलायची को अच्‍छे से चबा-चबाकर खाते हैं तो यह हृदय संबधी रोगो मे लाभ मिलता है। यह हमारे ब्‍लड सर्कुलेशन को नियंत्रित करता है जिससे शरीर की बीमारियां दूर हो जाती है खासतौर पर दिल की धमनियों पर जमा वसा को दूर करता है।
  • इसके अलावा इलायची हमारे पैरो की सूजन, पेट के दर्द, हाजमा, एसीडिटी, सिर दर्द और रक्तचाप को नियंत्रित करता है साथ ही खून की कमी को भी पूरा करता है।
विशेष याद रखने वाली बात

आपको इलायची खाते समय यह सावधानी रखनी होगी कि इसे केवल 1 ही खाये और खाने के बाद इसे अच्‍छी तरह चबाए और कोशिश करें कि इसे खाना खाने के बाद खाए।

Home remedies for Sore Throat

1. गले में खराश
बदलते मौसम में गले में खराश होना आम बात है। खराश से आपके गले में चुभन होने लगती है। साथ ही बोलने में भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप डॉक्टर की मदद लेने से पहले कुछ प्राकृतिक उपायों का भी सहारा लिया जा सकता है। आइए जानें ऐसे ही कुछ प्राकृतिक उपायों के बारे में।

2. गरारे
गले में खराश के लिए गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करना बहुत आसान और असरदार उपाय हैं। नमक मिला गर्म पानी गले में इंफेक्शन की वजह से आयी सूजन को कम कर आराम पहुंचाता है। जल्द राहत पाने के लिए बेहतर होगा कि आप हर तीन घंटे में गरारे करें। गरारे करने के तुरन्त बाद किसी ठंडे पदार्थ का सेवन न करें। गुनगुने पानी में सिरका डालकर गरारे करने से भी गले के रोग में आराम मिलता है।


3. शहद वाली चाय
शहद वाली चाय पीने से गले मे खराश के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलती है। कई शोधों में भी यह बात साबित हुई है कि शहद में बैक्टीरिया से लड़ने वाले तत्व पाए जाते हैं, जो गले की खराश में फायदेमंद होते हैं।

4. मुनक्का
जिन लोगों को गले में निरंतर खराश या फिर एलर्जी के कारण गले में तकलीफ बनी रहती है। तो सुबह-शाम दोनों वक्त चार-पांच मुनक्का बीजों को खूब चबाकर खा ला लें। दस दिनों तक निरंतर ऐसा करें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ऊपर से पानी ना पिएं।


5. हर्बल चाय
काली मिर्च, तुलसी व लौंग से बनी चाय पीने से गले में खराश की समस्या में आराम मिलता है। इन प्राकृतिक औषधियों से बनी गर्म चाय की चुस्कियों से गले को काफी राहत मिलती है, साथ ही यह चाय शरीर के लिए नुकसानदेह भी नहीं होती है।

6. हल्दी वाला दूध
अदरक को पीस कर उसमें थोड़ी सी हल्दी और चाय पत्ति डालकर दूध में उबाल लें। दूध तब तक उबालें जब तक हल्दी पक ना जाएं। फिर इसे कप में लेकर चाय की चुस्कियां लेते हुए पिएं। इससे गले में खराश में काफी राहत मिलेगी।


7. तरल पदार्थ
गले में खराश होने पर कुछ भी खाना-पीना आसान नहीं होता है लेकिन बेहतर होगा कि अगर आप थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ गर्म तरल पदार्थ लेते रहें। और कुछ भी नहीं तो आप थोड़ी-थोड़ी देर में गर्म पानी पीते रहें। इससे आपके गले की सिकाई होगी और आपको आराम मिलेगा।

8. मुलहठी
मुलहठी गले में खराश के लिए रामबाण होता हैं। सोते समय मुलहठी की छोटी सी गांठ मुख में रखकर कुछ देर चबाये। सुबह तक गला साफ हो जायेगा। मुलहठी को अगर पान के पत्ते में रखकर लिया जाय तो और भी अच्छा रहता है। इससे सुबह गले में खराश दूर होने के साथ-साथ गले का दर्द और सूजन भी दूर होती है।

9. काली मिर्च
गले की खराश को दूर करने के लिए रात को सोते समय काली मिर्च और बताशे चबाकर सो जायें। बताशे न मिलें तो काली मिर्च व मिश्री मुंह में रखकर धीरे-धीरे चूसते रहने से भी बैठा गला खुल जाता है।


10. अंजीर
नाशपाती के आकार का अंजीर बहुत ही स्वादिष्ट और फायदेमंद फल है। अंजीर में पाया जाने वाला सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, तांबा, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सल्फर, फाइबर और क्लोरिन स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभदायक होते है। पानी में 5 अंजीर को डालकर उबाल लें और इसे छानकर इस पानी को गर्म-गर्म सुबह और शाम को पीने से खराब गले में लाभ होता है।