Showing posts with label healthy tips. Show all posts
Showing posts with label healthy tips. Show all posts

स्वस्थ रहने के 15 तरीके, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर


  1. ब्‍लड शुगर लेवल को स्थिर करने और अगले भोजन में आपको अधिक खाने से बचाने के लिए मीड मील महत्वपूर्ण होता है। इसलिए आप भी इस समय के दौरान दही, बेरी पारफेट, अंकुरित मूंग, नारियल और नट्स आदि जरूर खाएं।
  2. घास पर नंगे पैर चलना/आउटडोर मील लेना। यह आपको अपने आस-पास से जुड़ने में मदद करता है और आप जो भोजन कर रहे हैं उसके बारे में अधिक ध्यान रखते हैं। साथ ही नंगे पैर चलने से आपको तनाव दूर करने और आंखों की रोशनी में सुधार करने के साथ-साथ सूजन कम करने में मदद मिलती है।
  3. गुड फैट वाले फल इंसुलिन स्पाइक्स को कम करने में मदद करते हैं और आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करें।
  4. हरी सब्जियों का जूस पीने से आपके फाइबर का सेवन बढ़ता है, इससे ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में पाया जाने वाला विटामिन K हेल्‍दी ब्‍लड वेसल्‍स को बनाए रखने, हार्ट की समस्याओं के जोखिम को कम करने और उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों के नुकसान को रोकने सहित कई स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा है।
  5. दाल, रोटी और चावल में शुद्ध घी को डाइट में शामिल करना आंत में चिकनाई का काम होता है और कब्ज से राहत मिलती है।
  6. घर का बना खाना बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि यह आपको भोजन के साथ संबंध बनाने की अनुमति देता है और एक ही बार में आपकी सभी 5 इंद्रियों का उपयोग करता है।
  7. हाथों से भोजन करने से आपका संबंध भोजन से जुड़ता है और सकारात्मक विचारों में वृद्धि होती है।
  8. प्राकृतिक चीनी के साथ रिफाइंड चीनी को बदलने से आपकी कमर के आस-पास का फैट कंट्रोल में रहता है और अन्य सूजन संबंधी बीमारियां जैसे पीसीओ, आईबीएस दूर रहती हैं।
  9. बिना किसी अपराध बोध के प्रत्येक भोजन का आनंद लें क्योंकि कैलोरी और भोजन के वजन के बारे में चिंता करने के लिए आम जीवन बहुत छोटा है।
  10. आपकी दैनिक नमक की खपत 1 ग्राम (या 1 चम्मच) से अधिक नहीं होनी चाहिए। अपना भोजन तैयार करते समय कम नमक डालें, सोया सॉस जैसे उच्च-सोडियम मसालों की मात्रा को सीमित करें जो आप अपने खाद्य पदार्थों में शामिल करते हैं और नमकीन स्नैक्स से बचें। अपनी डाइट में सोडियम की मात्रा कम करने से हाई ब्‍लड प्रेशर का खतरा कम हो जाता है।
  11. दिन में 8 गिलास पानी पीना याद रखें। आपका शरीर 80% पानी से बना है और पानी कब्‍ज को दूर करने और इम्‍यूनिटी और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
  12. हफ्ते में कम से कम 150 मिनट एक्‍सरसाइज या हफ्ते में कम से कम 5 दिन 30 मिनट एक्‍सरसाइज करने का प्रयास करें। चाहे वह टहलना हो, जॉगिंग करना हो, स्विमिंग हो या घर पर पिलाटे्स वर्कआउट करना हो, लक्ष्य शारीरिक रूप से एक्टिव रहना है।
  13. नींद और इम्‍यून सिस्‍टम के बीच एक मजबूत संबंध है। जब आप सो रहे होते हैं तो 7 से 9 घंटे की नींद आपके शरीर को हेल्‍दी और मजबूत बनाती है। अच्छी नींद आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।
  14. बार-बार और लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक धूप में रहने से बचें और जब आप बाहर हों तो सनस्क्रीन और लंबी बाजू के कपड़ों से खुद को सूरज की किरणों से बचाना सुनिश्चित करें।
  15. अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोना या अल्कोहल बेस सैनिटाइज़र का उपयोग करना इंफेक्‍शन के प्रसार को रोकने का एक सरल लेकिन प्रभावी तरीका है। 

Home Tips for Daily Life - दैनिक जीवन के लिए घरेलू उपचार




1. प्याज के रस को गुनगुना करके कान में डालने से कान का दर्द ठीक होता है।

2. प्रतिदिन 1 अखरोट और 10 किशमिश बच्चों को खिलाने से बिस्तर में पेशाब करने की समस्या दूर होती है।

3. टमाटर के सेवन से चिढ़चिढ़ापन और मानसिक कमजोरी दूर होती है।यह मानसिक थकान को दूर करमस्तिस्क को तंदरुस्त बनाये रखता है।इसके सेवन से दांतो व् हड्डियों की कमजोरी भी दूर होती है.

4. तुलसी के पत्तो का रस,अदरख का रस और शहद बराबर मात्रा में मिलाकर 1-1चम्मच की मात्रा में दिन में 3से4 बार सेवन करने से सर्दी,जुखाम व् खांसी दूर होती है।

5. चाय की पट्टी की जगह तेज पत्ते की चाय पीने से सर्दी, जुखाम ,छींके आनानाक बहना ,जलन व् सरदर्द में शीघ्र आराम मिलता है।

6. रोज सुबह खाली पेट हल्का गर्म पानी पीने से चेहरे में रौनक आती है वजन कम होता है, रक्त प्रवाह संतुलित रहता है और गुर्दे ठीक रहते है।

7. पांच ग्राम दालचीनी ,दो लवंग और एक चौथाई चम्मच सौंठ को पीसकर 1 लीटर पानी में उबाले जब यह 250 ग्राम रह जाए तब इसे छान कर दिन में 3 बार पीने से वायरल बुखार में आराम मिलता है।

8. पान के हरे पत्ते के आधे चम्मच रस में 2 चम्मच पानी मिलाकर रोज नाश्ते के बाद पीने सेपेट के घाव व् अल्सर में आराम मिलता है।

9. मूंग की छिलके वाली दाल को पकाकर यदि शुद्ध देशी घी में हींग-जीरे का तड़का लगाकर खाया जाए तो यह वात, पित्त, कफ तीनो दोषो को शांत करती है।

10. भोजन में प्रतिदिन 20 से 30 प्रतिशत ताजा सब्जियों का प्रयोग करने से जीर्ण रोग ठीक होता है उम्र लंबी होती है शरीर स्वस्थ रहता है।

11. भिन्डी की सब्जी खाने से पेशाब की जलन दूर होती है तथा पेशाब साफ़ और खुलकर आता है।

12. दो तीन चम्मच नमक कढ़ाई में अच्छी तरह सेक कर गर्म नमक को मोटे कपडे की पोटली में बांधकर सिकाई करने से कमर दर्द में आराम मिलता है।

13. हरी मिर्च में एंटी आक्सिडेंट होता है जो की शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैऔर कैंसर से लड़ने में मदद करता है इसमें विटामिन c प्रचुर मात्रा में होता है जो की प्राकृतिक प्रतिरक्षा में सुधार करता है।

14. मखाने को देसी घी में भून कर खाने से दस्तो में बहुत लाभ होता है इसके नियमित सेवन से रक्त चाप , कमर दर्द, तथा घुटने के दर्द में लाभ मिलता है।

15. अधिक गला ख़राब होने पर 5 अमरुद के पत्ते 1 गिलास पानी में उबाल कर थोड़ी देर आग पर पका ठंडा करके दिन में 4 से 5 बार गरारे करने से शीघ्र लाभ होता है।

16. आधा किलो अजवाइन को 4 लीटर पान में उबाले 2 लीटर पानी बचने पर छानकर रखे, इसे प्रतिदिन भोजन के पहले 1 कप पीने से लिवर ठीक रहता है एवशराब पीने की इच्छा नहीं होती.।

17. नीम की पत्तियो को छाया में सुखा कर पीस लें . इस चूर्ण में बराबर मात्रा में कत्थे का चूर्ण मिला ले।इस चूर्ण को मुह के छालो पर लगाकर टपकाने से छाले ठीक होते है।

18. प्रतिदिन सेब का सेवन करने से ह्रदय,मस्तिस्क तथा आमाशय को समान रूप से शक्ति मिलती है तथा शरीर की कमजोरी दूर होती है।

19. 20से 25 किशमिश चीनी मिटटी के बर्तन में रात को भिगो कर रख दें।सुबह इन्हें खूब चबा कर खाने से लो ब्लड प्रेसर में लाभ मिलता है व् शरीर पुष्ट होता है।

20. अमरुद में काफी पोषक तत्व होते है .इसके नियमित सेवन से कब्ज दूर होती है और मिर्गी, टाईफाइड , और पेट के कीड़े समाप्त होते है।

Drink Warm Water in Winter for Glowing Skin


आयुर्वेद के अनुसार सुबह गर्म पानी पीना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। वैसे तो स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी हर इंसान के लिए जरूरी होता है। मगर ठंडे पानी के साथ ही रोजाना 1 से 2 गिलास गर्म पानी पिया जाए तो यह कई हेल्थ प्रॉब्लम्स में दवा की तरह काम करता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं रोजाना गर्म पानी पीने के ऐसे ही कुछ खास हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में....

1. यदि आप स्किन प्रॉब्लम्स से परेशान हैं या ग्लोइंग स्किन के लिए तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स यूज करके थक चुके हैं तो रोजाना एक गिलास गर्म पानी पीना शुरू कर दें। आपकी स्किन प्रॉब्लम फ्री हो जाएगी व ग्लो करने लगेगी।

2. लड़कियों को पीरियड्स के दौरान अगर पेट दर्द हो तो ऐसे में एक गिलास गुनगुना पानी पीने से राहत मिलती है। दरअसल, इस दौरान होने वाले दर्द में मसल्स में जो खिंचाव होता है उसे गर्म पानी रिलैक्स कर देता है।

3. गर्म पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर हो जाते हैं। सुबह खाली पेट व रात को खाने के बाद पानी पीने से पाचन संबंधी दिक्कतें खत्म हो जाती है व कब्ज और गैस जैसी समस्याएं परेशान नहीं करती हैं।

4. भूख बढ़ाने में भी एक गिलास गर्म पानी बहुत उपयोगी है। एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस और काली मिर्च व नमक डालकर पिएं। इससे पेट का भारीपन कुछ ही समय में दूर हो जाएगा।

5. खाली पेट गर्म पानी पीने से मूत्र से संबंधित रोग दूर हो जाते हैं। दिल की जलन कम हो जाती है। वात से पैदा हुए रोगों में गर्म पानी अमृत समान फायदेमंद हैं।

6. गर्म पानी के नियमित सेवन से ब्लड सर्कुलेशन भी तेज होता है। दरअसल, गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है। पसीने के माध्यम से शरीर के सारे जहरीले तत्व बाहर हो जाते हैं।

7. चरक संहिता के अनुसार बुखार में प्यास लगने पर मरीज को ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। गर्म पानी ही पीना चाहिए बुखार में गर्म पानी अधिक लाभदायक होता है।

8. यदि शरीर के किसी हिस्से में गैस के कारण दर्द हो रहा हो तो एक गिलास गर्म पानी पीने से गैस बाहर हो जाती है।

9. अधिकांश पेट की बीमारियां दूषित जल से होती हैं। यदि पानी को गर्म कर फिर ठंडा कर पिया जाए तो पेट की कई अधिकांश बीमारियां पनप ही नहीं पाएंगी।

10. गर्म पानी पीना बहुत उपयोगी रहता है। इससे शक्ति का संचार होता है। कफ और सर्दी संबंधित रोग बहुत जल्दी दूर हो जाते हैं।

11. दमा ,हिचकी ,खराश आदि रोगों में और तले भुने पदार्थों के सेवन के बाद गर्म पानी पीना बहुत लाभदायक होता है।

12. सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू मिलाकर पीने से शरीर को विटामिन सी मिलता है। गर्म पानी व नींबू का कॉम्बिनेशन शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है।साथ ही, पी.एच. का स्तर भी सही बना रहता है।

13. रोजाना एक गिलास गर्म पानी सिर के सेल्स के लिए एक गजब के टॉनिक का काम करता है। सिर के स्केल्प को हाइड्रेट करता है। जिससे स्केल्प ड्राय होने की प्रॉब्लम खत्म हो जाती है।

14. वजन घटाने में भी गर्म पानी बहुत मददगार होता है। खाने के एक घंटे बाद गर्म पानी पीने से मेटॉबालिज्म बढ़ता है। यदि गर्म पानी में थोड़ा नींबू व कुछ बूंदे शहद की मिला ली जाएं तो इससे बॉडी स्लिम हो जाती है।

15. हमेशा जवान दिखते रहने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए गर्म पानी एक बेहतरीन औषधि का काम करता है।

15 आसान घरेलू तरीके, इनसे बाहर निकला हुआ पेट अंदर हो जाता है


भारत में मोटे लोगों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। आज करीब 4 करोड़ 10 लाख ऐसे लोग भारत में मौजूद हैं, जिनका वजन सामान्य से कहीं ज्यादा है। अधिकांश लोग शुरुआत में मोटापा बढ़ने पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन जब मोटापा बहुत अधिक बढ़ जाता है तो उसे घटाने के लिए घंटों पसीना बहाते रहते हैं।

मोटापा घटाने के लिए खान-पान में सुधार जरूरी है। कुछ प्राकृतिक चीजें ऐसी हैं, जिनके सेवन से वजन नियंत्रित रहता है। इसीलिए यदि आप वजन कम करने के लिए बहुत मेहनत नहीं कर पाते हैं तो अपनाएं आगे बताए गए छोटे-छोटे उपाय। ये आपके बढ़ते वजन को कम कर देंगे।

-  ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली वस्तुओं से परहेज करें। शक्कर, आलू और चावल में अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है। ये चर्बी बढ़ाते हैं।
 

 -  केवल गेहूं के आटे की रोटी की बजाए गेहूं, सोयाबीन और चने के मिश्रित आटे की रोटी ज्यादा फायदेमंद है।

-  
रोज पत्तागोभी का जूस पिएं। पत्तागोभी में चर्बी घटाने के गुण होते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है। 

- पपीता नियमित रूप से खाएं। यह हर सीजन में मिल जाता है। लंबे समय तक पपीता के सेवन से कमर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है। 

- दही का सेवन करने से शरीर की फालतू चर्बी घट जाती है। छाछ का भी सेवन दिन में दो-तीन बार करें।


- छोटी पीपल का बारीक चूर्ण पीसकर उसे कपड़े से छान लें। यह चूर्ण तीन ग्राम रोजाना सुबह के समय छाछ के साथ लेने से बाहर निकला हुआ पेट अंदर हो जाता है

- आंवले हल्दी को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को छाछ के साथ लेंं। कमर एकदम पतली हो जाएगी।

- मोटापा कम नहीं हो रहा हो तो खाने में कटी हुई हरी मिर्च या काली मिर्च को शामिल करके बढ़ते वजन पर काबू पाया जा सकता है। एक रिसर्च में पाया गया कि वजन कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका मिर्च खाना है। मिर्च में पाए जाने वाले तत्व कैप्साइसिन से भूख कम होती है। इससे ऊर्जा की खपत भी बढ़ जाती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।


 

-  एक चम्मच पुदीना रस को 2 चम्मच शहद में मिलाकर लेते रहने से मोटापा कम होता है।
 
 - सब्जियों और फलों में कैलोरी कम होती है, इसलिए इनका सेवन अधिक मात्रा में करें। केला और चीकू खाएं। इनसे मोटापा बढ़ता है। पुदीने की चाय बनाकर पीने से मोटापा कम होता है। 
 


- खाने के साथ टमाटर और प्याज का सलाद काली मिर्च नमक डालकर खाएं। इनसे शरीर को विटामिन सी, विटामिन , विटामिन के, आयरन, पोटैशियम, लाइकोपीन और ल्यूटिन मिलेेगा। इन्हें खाने के बाद खाने से पेट जल्दी भर जाएगा और वजन नियंत्रित हो जाएगा।

 -  सुबह उठते ही 250 ग्राम टमाटर का रस 2-3 महीने तक पीने से वसा में कमी होती है।