नारियल तेल
नारियल तेल थायरॉयड ग्रंथि के बेहतर कामकाज करने में मदद करते हैं। नारियल का तेल, वजन कम करने में मदद करता है, चयापचय बढ़ाता है और शरीर के तापमान को संतुलित करता है। इसका सेवन करने के लिए खाने बनाने में इसका उपयोग करें।
सेब का सिरका
सेब का सिरका हार्मोन के संतुलित उत्पादन करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, वजन कम होता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकलते हैं। इसके नियमित सेवन से पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद मिलती है। इसका सेवन करने के लिए रोज सुबह इसे 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका और शहद को मिलाकर लें।
अदरक
अदरक के सेवन से थायराइड को कंट्रोल किया जा सकता है। अदरक में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने के साथ इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। अदरक का सेवन करने के लिए इसकी चाय या इसे खाने में डालकर खाया जा सकता है।
विटामिन बी
थायराइड की समस्या को दूर करने के लिए विटामिन बी का सेवन बहुत जरूरी होता है। विटामिन बी का सेवन करने के लिए डाइट में अंडे, मांस, मछली, फलियां, दूध और अखरोट को शामिल करें। विटामिन बी के सेवन से शरीर हेल्दी रहने के साथ कई बीमारियां भी दूर होती हैं।
विटामिन डी
विटामिन डी की कमी से थायराइड की समस्या हो सकती है। रोज दिन भर में कोशिश करें कि सुबह की 15 मिनट की धूप लें। ऐसा करने से कैल्शियम का अवशोषण भी बेहतर होगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी होगी। शरीर में विटामीन डी की कमी को पूरा करने के लिए संतरे का रस और अंडे की जर्दी का सेवन किया जा सकता हैं।
थायराइड को कंट्रोल करने के लिए इन घरेलू उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, इन उपायों को करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
0 comments:
Post a Comment