Showing posts with label winters. Show all posts
Showing posts with label winters. Show all posts

इन 3 कारणों को जानेंगे तो सर्दियों में रोजाना खाना चाहेंगे मूली

ठंड में रोजाना थोड़ी मूली को सलाद के रूप में लेना चाहिए क्योंकि शरीर के लिए इसका नियमित सेवन बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, गन्धक, आयोडीन तथा लौह तत्व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होते हैं। इसमें सोडियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन तथा मैग्नीशियम भी होता है। मूली में विटामिन ए भी होता है। इसके अलावा भी ठंड के मौसम में सलाद के रूप में मूली खाने के अनेक फायदे आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में


- मूली के रस में थोड़ा नमक और नीबू का रस मिलाकर नियमित रूप में पीने से मोटापा कम होता है और शरीर सुडौल बन जाता है। मूली के पत्ते काटकर नींबू निचोड़ के खाने से पेट साफ होता है व स्फूर्ति रहती है। पेट संबंधी रोगों में यदि मूली के रस में अदरक का रस और नीबू मिलाकर नियम से पियें तो भूख बढ़ती है। पेट के कीड़ों को नष्ट करने में भी कच्ची मूली फायदेमंद साबित होती है।

- हार्ट से संबंधित बीमारी से ग्रस्त लोगों व कोलेस्ट्रॉल पेशेन्ट्स के लिए मूली का सेवन लाभदायक होता है।ब्लडप्रेशर के रोगियों के लिए मूली का सलाद के रूप में नियमित रूप से सेवन अच्छा माना गया है क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर को शांत करने में मूली मदद करती है।

- सुबह-सुबह मूली के नरम पत्तों पर सेंधा नमक लगाकर खाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है। मूली शरीर से कार्बन डाई ऑक्साइड निकालकर ऑक्सीजन प्रदान करती है। मूली हमारे दाँतों और हड्डियों को मजबूत करती है।थकान मिटाने और अच्छी नींद लाने में भी मूली काफी फायदेमंद होती है।


सर्दी जुकाम खांसी को ऐसे दें शिकस्त

सर्दियों का मौसम आम तौर पर स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, किंतु यदि आप कफ विकार से ग्रस्त है तो इससे आप सर्दियों के पूरे मौसम में जुकाम-खासी व सांस रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रस्तुत हैं, इन तकलीफों से निजात पाने के उपाय


-ठडा पानी या ठडे पेय लेने के बजाय गुनगुना पानी पिएं। अदरक डालकर सब्जियों का सूप पिएं।

-तेज भूख लगने पर ही भोजन करे, क्योंकि कम भूख या भूख के बगैर भोजन लेने से हाजमा सही नहीं होगा और कफ बनेगा।

-गेहू के आटे में चौथाई या आधी मात्रा में चने का आटा मिलाकर रोटी बनाएं। यदि चावल खाना है, तो उसमें काली मिर्च, तेज पत्ता आदि गर्म मसाला मिलाएं।

-भोजन खूब चबाकर करें और भूख से थोड़ा कम खाएं।

-कब्ज न रहने दें। इसके लिए प्रात: गर्म पानी पीकर व्यायाम करने के बाद शौच जाएं।

-दिन में तीन से चार बार सरसों का या बादाम का तेल 4-5 बूंद नाक में डालकर कफ निकालें।

-नासिका क्षेत्र में मैग्नेट का साउथ पोल 5 मिनट तक घुमाने से साइनोसाइटिस में लाभ मिलता है।

-पीठ की ओर से गर्म पानी की थैली से सुबह शाम सेंक करने से फेफड़ों की सर्दी बहुत जल्दी दूर हो जाती है।

सावधानिया

-रात को बायीं करवट सोएं।

-कानों में ठडी हवा का झोंका न लगे, इसके लिये कान में रुई लगाए रखें।

-अगर आप 'जलनेति' करते हैं, तो उसके बाद विरेचन प्राणायाम करे।

-खुले पैर घास में न टहले।

-ठंडे खाद्य व पेय पदार्थ ग्रहण न करें।

4 Tips for Shining Your Face in Winter - सर्दियों में अपना चेहरा चमकाने के लिए Tips

मौसम के बदलाव का सबसे ज्यादा फर्क स्किन पर दिखाई पड़ता है। अक्सर ज्यादा ठंड में स्किन की देखभाल पर ज्यादा ध्यान नहीं देने पर स्किन रूखी व डल दिखाई पड़ती है। मौसम के प्रभाव के कारण चेहरे की चमक गायब हो जाती है,चेहरा काला पड़ जाता है। ऐसे में चेहरे की चमक को बरकरार रखने की चिंता सताने लगती है। इसलिए ठंड के मौसम में बेफिक्र रहना है तो अपनाइए ये घरेलू नुस्खें....

- पेट साफ रहे तो त्वचा की समस्याएं नहीं होती है। पेट का हाजमा ठीक न हो तो चेहरे पर कील-मुंहासे हो सकते हैं। इसीलिए स्किन को स्वस्थ रखने के लिए कब्ज को दूर करना बहुत जरुरी है। पेट साफ करने के लिए प्रतिदिन सुबह-सुबह गुनगुने पानी में शहद की कुछ बूंदे डालकर पीएं। इससे कील-मुंहासे की समस्या समाप्त हो जाएगी।

-दो छोटे चम्मच बेसन में आधी छोटी चम्मच हल्दी मिलाकर खूब फेंटें। फिर इस लेप में दस बूंद गुलाब जल व दस बूंद नींबू मिलाकर खूब फेंटे। स्नान से पूर्व इस लेप को चेहरे पर मलें। ऑयली स्किन वालों को चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करना चाहिए। केवल दही लगाकर चेहरा धोएं तो स्किन ग्लो करने लगती है और चेहरे पर मौसम का प्रभाव नहीं दिखाई पड़ता है।

- बार-बार ठंडे पानी से चेहरा धोते रहें। साबुन या फेसवॉश का प्रयोग कम से कम ही करें। अपना टॉवेल अलग रखें।चेहरे की गंदगी और धूल-मिट्टी साफ करने के लिए टमाटर के टुकड़े चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ें। यदि आपके चेहरे पर दाग-धब्बे पड़ गए हैं तो नींबू के छिलके पर थोड़ी सी चीनी डालें और फिर छिलके को दाग-धब्बे वाले स्थान पर धीरे-धीरे रगड़ें।

- पानी ज्यादा पीएं। रोजाना कम से कम दस गिलास पानी पीएं क्योंकि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है। अधिक पानी पीने से त्वचा पर झुर्रिया नहीं पड़ती हैं।