Showing posts with label honey. Show all posts
Showing posts with label honey. Show all posts

लगाएं दूध और शहद का मास्‍क त्‍वचा में तुरंत निखार पाए



दूध में शहद मिलाकर पीना हमारी सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। यह बात तो लगभग हम सभी जानते हैं, लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि शहद और दूध आपकी त्‍वचा की समस्‍याओं के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। दूध एक बेहतरीन क्लींजर है जिससे हम त्वचा को साफ कर सकते है। दूध विटामिन ए, डी, बी-6, बी-12, कैल्शियम, प्रोटीन जैसे विटामिन और पोषक तत्वों से युक्त है। ये मिनरल्स त्वचा के टिश्‍यु में सुधार लाते है जिससे कोलेजन की मात्रा बढ़ जाती है और त्वचा को नमी मिलती है। साथ ही शहद, चेहरे के लिए सबसे अच्‍छा प्रोडक्‍ट है। इसे लगाने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है और त्‍वचा का रूखापन दूर होता है। अगर आपकी त्‍वचा बहुत ही सेंसटिव है तो शहद बहुत ही मददगार हो सकता है।



त्‍वचा के लिए दूध और शहद का मास्‍क ही क्‍यों?

सोचो अगर दूध और शहद को मिला दिया जाये तो शहद और दूध में मौजूद तत्‍व त्‍वचा की रंगत को निखारने के साथ उसे चमकदार और स्‍वस्‍थ बनाने में भी मदद करती है। चेहरे पर दूध और शहद से बने मास्‍क के इतने सारे फायदे हो सकते हैं, जिनके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकतीं। शहद, चेहरे के लिए सबसे अच्‍छा प्रोडक्‍ट होता है। इसे लगाने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है और त्‍वचा का रूखापन भी चला जाता है। आइए जानें दूध और शहद का मास्‍क त्‍वचा के लिए कैसे फायदेमंद होता है।

बेहतर क्लीन्जर
कच्चा दूध का एक उत्कृष्ट क्‍लीन्‍जर है। यह बात तो हम सभी जानते हैं, लेकिन कच्‍चे दूध में शहद को मिक्‍स करने से यह जादुई सा असर करता है। इसके लिए कच्‍चे दूध में थोड़ा सा शहद मिलाकर कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाकर पांच मिनट लगाने के बाद धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपकी त्‍वचा कोमल और साफ होने लगेगी।

त्‍वचा को चमकदार बनाएं
शहद और दूध में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट शरीर के साथ त्‍वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। शहद और दूध से बना मास्‍क त्‍वचा पर लगाने से तुरंत चमक आ जाती है। ऑफिस में पूरा दिन काम करने के बाद इसके इस्‍तेमाल से आप फ्रेश दिखने लगते है। साथ ही नियमित रूप से शहद और दूध के मास्‍क से चेहरे की टैनिंग भी दूर होने लगती है। विटामिन, मिनरल और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण त्‍वचा की रंगत निखारने में भी मदद करता है।

दाग धब्‍बे मिटाएं
यह शहद और दूध के महत्वपूर्ण लाभ में से एक है। यह चेचक के निशान सहित कई प्रकार के निशान को हटाने के रूप में जाना जाता है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे या चेचक के दाग पडे़ हुए हैं तो, इस मास्‍क के नियमित रूप पर लगाने से गायब होने लगेंगे।

झुर्रियों को दूर करें
अगर आप अपने चेहरे से झुर्रियों को दूर करना चाहते हैं तो शहद और दूध से बना फेस पैक इस समस्‍या में आपकी मदद कर सकते है। इसके लिए दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगा लें।

मुंहासों का इलाज करें
अगर आपको मुंहासों की समस्‍या है तो शहद और दूध से बने इस पेस्‍ट को जरूर इस्‍तेमाल करें। इस मास्‍क को नियमित रूप से लगाने से यह आपकी त्‍वचा के लिए चमत्‍कार के रूप में काम करता है और मुंहासों को इलाज करने में मदद करता है।

वजन कम करने के ये हैं कुछ खास आयुर्वेदिक तरीके


यदि आपका लगातार वजन बढ़ रहा है और इसके कारण आपकी कमर का साइज 32 से 36 हो गया है तो सावधान हो जाइए। कमर और पेट का ये बढ़ता साइज कई बीमारियों का कारण बन सकता है। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे छोटे-छोटे नुस्खे, जिन्हें अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत किए वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।

- सब्जियों और फलों में कैलोरी कम होती है, इसलिए इन्हें अधिक मात्रा में लें। केला और चीकू खाएं। इनसे मोटापा बढ़ता है।  

खाने के साथ टमाटर और प्याज का सलाद काली मिर्च नमक डालकर खाएं। इनसे शरीर को विटामिन सी, विटामिन , विटामिन के, आयरन, पोटैशियम, लाइकोपीन और ल्यूटिन मिलेेगा। इन्हें खाने के बाद खाने से पेट जल्दी भर जाएगा और वजन नियंत्रिण में रहेगा।



- पुदीने की ताजी हरी पत्तियों की चटनी बनाकर चपाती के साथ खाएं। पुदीने वाली चाय पीने से भी वजन नियंत्रण में रहता है।


- रोज खाने से पहले गाजर खाएं। खाने से पहले गाजर खाने से भूख कम हो जाएगी। आधुनिक विज्ञान भी गाजर को मोटापा कम करने में कारगर मानता है।



- आधा चम्मच सौंफ को एक कप खौलते पानी में डाल दें। 10 मिनट तक इसे ढक कर रखें। ठंडा होने पर इस पानी को पिएं। ऐसा तीन माह तक लगातार करने से वजन कम होने लगता है।



- गुग्गुल गोंद को दिन मे दो बार पानी में घोलकर या हल्का गुनगुना कर पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है।


- हरड़ और बहेड़ा का चूर्ण बना लें। एक चम्मच चूर्ण 50 ग्राम परवल के जूस (1 गिलास) के साथ मिलाकर रोज लें। वजन तेजी से कम होने लगेगा।



- करेले की सब्जी खाने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है। सहजन के नियमित सेवन से भी वजन नियंत्रित रहता है।



- सौंठ, दालचीनी की छाल और काली मिर्च (3-3 ग्राम) पीसकर चूर्ण बना लें। सुबह खाली पेट और रात सोने से पहले पानी से इस चूर्ण को लें। मोटापा कम होने लगेगा।


- पपीता नियमित रूप से खाएं। यह हर सीजन में मिल जाता है। लंबे समय तक पपीता खाते रहने से कमर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है। 


- दही को नियमित भोजन में शामिल करने से शरीर की फालतू चर्बी घट जाती है। छाछ भी दिन में दो-तीन बार लें।



- छोटी पीपल का बारीक चूर्ण पीसकर उसे कपड़े से छान लें। यह चूर्ण तीन ग्राम रोजाना सुबह के समय छाछ के साथ लेने से बाहर निकला हुआ पेट अंदर हो जाता है।



- आंवले हल्दी को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को छाछ के साथ लेंं। कमर एकदम पतली हो जाएगी।


- मोटापा कम नहीं हो रहा हो तो खाने में कटी हुई हरी मिर्च या काली मिर्च को शामिल करके बढ़ते वजन पर काबू पाया जा सकता है। एक रिसर्च में पाया गया कि वजन कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका मिर्च खाना है। मिर्च में पाए जाने वाले तत्व कैप्साइसिन से भूख कम होती है। इससे ऊर्जा की खपत भी बढ़ जाती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।



- लटजीरा या चिरचिटा के बीजों को एकत्र कर लें। किसी मिट्टी के बर्तन में हल्की आंच पर भूनकर पीस लें। एक-एक चम्मच दिन में दो बार फांकी लें, बहुत फायदा होगा।



- दो बड़े चम्मच मूली के रस में शहद मिलाकर बराबर मात्रा में पानी के साथ पिएं। ऐसा करने से 1 माह के बाद मोटापा कम होने लगेगा।


- मालती की जड़ को पीसकर शहद मिलाकर खाएं और छाछ पिएं। प्रसव के बाद होने वाले मोटापे में यह रामबाण की तरह काम करता हैै।



- रोज सुबह-सुबह एक गिलास ठंडे पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इस घोल को पीने से शरीर से वसा की मात्रा कम होती है।



-  ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली वस्तुओं से परहेज करें। शक्कर, आलू और चावल में अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है। ये चर्बी बढ़ाते हैं। 


-  केवल गेहूं के आटे की रोटी के बजाय गेहूं, सोयाबीन और चने के मिश्रित आटे की रोटी ज्यादा फायदेमंद है।



-  रोज पत्तागोभी का जूस पिएं। पत्तागोभी में चर्बी घटाने के गुण होते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है। 



-  एक चम्मच पुदीना रस को 2 चम्मच शहद में मिलाकर लेते रहने से मोटापा कम होता है।



-  सुबह उठते ही 250 ग्राम टमाटर का रस 2-3 महीने तक पीने से वसा में कमी होती है।