Showing posts with label home treatments. Show all posts
Showing posts with label home treatments. Show all posts

खून की कमी से होने वाले लक्षण और दूर करने के घरेलू नुस्खे


आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी हेल्थ का ध्यान रखना कठिन हैं। अगर सही और संतुलित भोजन नही किया जाये तो शरीर को बीमारियां जकड़ लेती हैं। हमारे शरीर में दो तरह की रक्त कोशिकांए होती है,सफेद और लाल। ऐसे में जब लाल रक्त कोशिकांए कम होती है तब शरीर में खून की कमी हो जाती है। इसे RBC रेड ब्लड सेल्स भी कहा जाता है, जिससे एनीमिया हो जाता है। खून की कमी के लक्षण खून की कमी कोई आम रोग नहीं है। इस रोग में रोगी के शरीर में खून की कमी हो जाती है और इसकी वजह से दूसरे रोग भी पैदा हो जाते हैं। पोषक तत्वों की कमी ब्लीडिंग, एजिंग, फॉलिक एसिड की कमी, स्मोकिंग ज्यादा करने से, विटामिन बी-12 की कमी से, आयरन की कमी से,घाव का जल्दी न भरना, हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण, जल्दी थकान होना, घबराहट होना,चक्कर और उल्टी आना, पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द होना, घाव का जल्दी न भरना, त्वचा का फीका, पीला दिखना, तलवे और हथेलियों का ठंडा पड़ना, शरीर में तापमान की कमी होना, सीने और सिर में दर्द होना, आंखों के नीचे काले घेरे होना, छाती में जलन होना यह सभी खून की कमी के लक्षण होते हैं। 

खून की कमी को दूर करने के घरेलु नुस्खे 

1. अनार (Pomegranate):  एक अनार हमें सौ बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता है, जो आयरन और अन्य खनिज पदार्थों जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी भी होता है जो शरीर को आयरन के अवशोषण में मदद करता है। खून का स्तर बढाने के लिए डाक्टर सबसे पहले अनार खाने के लिए कहते है। अनार शरीर में खून की कमी को बहुत ही जल्दी कम कर देता है। इसलिए इसके सेवन से रेड ब्लड सेल्स और हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।
    • एक कप अनार के जूस में दो चम्मच शहद और एक चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाएं। इसे रोज अपने नाश्ते के साथ सेवन करें।
    • आप रोज सुबह एक मध्यम आकार के अनार का सेवन भी कर सकते हैं।
 2. टमाटर (Tomoto):  टमाटर को हम रोज खाते है, लेकिन आप में से बहुत कम लोग इसके फायदे के बारे में जानते है। हर दिन दो टमाटर काटकर उन पर काली मिर्ची और सेंधा नमक छिड़क कर खाने से खून तेजी से बनता है। 
3. चुकंदर (Beetroot):  आयरन की कमी के कारण होने वाले एनीमिया में चुकंदर अत्यधिक फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, सल्फर और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। ये शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने का रामबाण इलाज है। इसके साथ ही यह शरीर को पोषण प्रदान करता है, उसे साफ़ रखता है और अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुँचाने में मदद करता है। इसके फलस्वरूप शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ने लगते हैं।
  • एक मध्यम आकार के चुकंदर को तीन गाजर और आधे शकरकंद के साथ काट लें। अब इन्हें जूसर में डालकर जूस तैयार करें। इस जूस का सेवन रोज एक बार करें।
  • आप चुकंदर को सब्जी या सलाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिक फायदा लेने के चुकंदर को छिलके के साथ सेवन करें
4. खजूर (Dates): खजूर में आयरन और विटामिन सी भरपूर रूप में पाया जाता है। विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करता है।
    • रात को एक कप दूध में दो खजूर डुबोकर रख दें। सुबह खाली पेट इन खजूरों को खा लें और दूध को पी लें।
    • इसके आलावा आप सुबह खाली पेट सूखे खजूरों का सेवन भी कर सकते हैं।
5.सोयाबीन (Soybean):  सोयाबीन में भरपूर रूप से आयरन और विटामिन की मात्रा होती हैं, सोयाबीन का आटा लेकर थोड़ा गेहूं के आटे के साथ मिलाकर रोटी बना कर इसका सेवन कर सकते हैं या फिर इसकी सब्जी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।