मोटापा कम करने के कुछ टेस्टी तरीके - Some tasty ways to reduce fat


ज्यादा मोटापा खूबसूरती को छूपा देता है। ऐसे में वजन घटाने की हानिकारक गोलियां खाने से अच्छा है,कुछ घरेलू तरीकों को अपनाया जाए। हम आज आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही टेस्टी तरीके जो बहुत आसानी से आपका वजन घटा देंगे।

- करेले के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।

- सब्जियों और फलों में कैलोरी कम होती है इसलिए ये अधिक खाएं। केला और चीकू न खाएं इनसे मोटापा बढ़ता है।

- चाय में पोदिना डालकर पीने से मोटापा कम होता है।

- मोटापा कम करने के लिए नमक रहित भोजन करना चाहिए।

- एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू,और चम्मच शहद डालकर खाली पेट दो माह तक पीने से मोटापा कम होता है।

- चने की भीगी हुई दाल और शहद मिलाकर रोज खाने से मोटापा कम होता है।

- रोजाना कच्चा टमाटर, नमक और प्याज साथ खाने से मोटापा कम होने लगता है।

- दही मोटापा कम करने में लाभप्रद होता है।

-छाछ में काला नमक व अजवाइन मिलाकर पीने से मोटापा कम होने लगता है।

- तुलसी के पत्तों का रस, शहद और एक कप पानी तीनों को मिलाकर पीने मोटापा घटता है।

- मोटापा घटाने के लिए सात दिन में एक दिन व्रत जरुर रखें और सिर्फ फलों का ही सेवन करें।